बिना चेहरा दिखाए YouTube से लाखों कैसे कमाएं? 2026 के 5 जादुई AI टूल्स और पूरी जानकारी!
मोबाइल रिपेयरिंग के क्षेत्र में DC Machine (6 Port Machine) एक ऐसा टूल है जिसके बिना डेड फोन (Dead Phone) को रिपेयर करना बहुत मुश्किल हो जाता है। जब कोई डेड मोबाइल फोन डीसी मशीन पर लगाया जाता है तो वह अलग-अलग Ampere (Amp) की रीडिंग दिखाता है।
अगर आपको एम्पीयर की सही रीडिंग पढ़नी आ जाए तो आप मिनटों में पता लगा सकते हैं कि फोन में शॉर्टिंग है सीपीयू (CPU) की दिक्कत है eMMC/UFS की समस्या है या सॉफ्टवेयर का problem है। इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे कि 6 पोर्ट डीसी मशीन की अलग-अलग रीडिंग का क्या मतलब होता है
जब आप डेड फोन को 6 port मशीन से कनेक्ट करते हैं
0.0 Amp Reading
और रीडिंग 0.0 Amp आती है तो चार्जिंग सॉकेट खराब या शॉर्ट हो सकता है सब बोर्ड या मेन डिस्प्ले बेल्ट में दिक्कत हो सकती है।(O.V.P) IC Open ओवर वोल्टेज प्रोटेक्शन (OVP) आईसी का ओपन होना (eMMC या UFS) की इंटरनल खराबी
0.1 Amp से 0.3 Amp Reading
यदि मशीन पर रीडिंग 0.1 Amp से 0.3 Amp के बीच रुकती है (या हल्की फ्लक्चुएट होती है) तो यह इस बात का संकेत है कि फोन का प्रोसेसर या स्टोरेज एक्टिव होने की कोशिश कर रहा है (CPU) की सोल्डरिंग या आईसी में खराबी EMMC / UFS
0.4 Amp Reading (Stable / स्थिर)
अगर रीडिंग 0.4 Amp पर बिल्कुल स्थिर (Stable) हो जाती है तो समस्या आमतौर पर इन हिस्सों में होती है:
Phone Battery: फोन की बैटरी पूरी तरह खराब या डेड हो चुकी है।
Display/Panel Belt: या तो डिस्प्ले या पैनल की बेल्ट निकल गई है या डैमेज है।
(नोट: यह एक घूमने वाली या हल्की फ्लक्चुएट होने वाली रीडिंग भी हो सकती है।)
0.5 Amp Reading (Shorting)
0.5 Amp की रीडिंग सीधा शॉर्टिंग की तरफ इशारा करती है
VBAT & VPH Lines: बोर्ड में VBAT या VPH पावर लाइन शॉर्ट हो सकती है जिसके कारण करंट आगे पास नहीं हो पाता
0.6 Amp Reading
यदि मशीन 0.6 Amp रीडिंग दिखाती है तो इसके कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं
Battery Dry / Slow Charge: बैटरी डीप डिस्चार्ज हो चुकी है या स्लो चार्जिंग सेक्शन में दिक्कत है।
D.P & D.M Line: डेटा प्लस (D.P) और डेटा माइनस (D.M) लाइन की शॉर्टिंग या ब्रेक होना।
Software Issue: फोन में बूटिंग या सॉफ्टवेयर करप्ट होने की समस्या।
eMMC: स्टोरेज आईसी से जुड़ा फॉल्ट।
0.7 Amp, 0.8 Amp, 0.9 Amp Reading (Fluctuating / घूमने वाली)
यदि रीडिंग 0.7 से 0.9 Amp के बीच ऊपर-नीचे (घूम रही) हो रही है
Shorting: यह मुख्य रूप से बोर्ड के अंदर किसी कंपोनेंट या सेक्शन में शॉर्टिंग को दर्शाता है।
0.7 Amp to 0.8 Amp 0.9 Amp Reading (Stable / स्थिर)
अगर यही रीडिंग 0.7 से 0.9 Amp के बीच बिल्कुल स्थिर (Stable) रुक जाती है तो इसका कारण होता है
RAM / Software: फोन की रैम (RAM) की सोल्डरिंग या बूटिंग फाइल (सॉफ्टवेयर) की समस्या।
1.0 Amp से 1.1 Amp या इससे अधिक (Direct Amp)
जब मशीन 1.0 Amp से 1.1 Amp या इससे ऊपर का करंट डायरेक्ट लेने लगे तो इसका मतलब है फोन ऑन होने की प्रक्रिया में है
Combo / Graphics / Light: डिस्प्ले कॉम्बो, ग्राफिक्स सेक्शन या बैकलाइट सेक्शन में करंट प्रॉपर जा रहा है।
eMMC: स्टोरेज आईसी अपना काम शुरू कर चुकी है।
(नोट: इस कंडीशन में एम्पीयर डायरेक्ट लोड लेता है, जो एक नॉर्मल बूटिंग प्रोसेस का हिस्सा
हो सकता है फोन चालू हो रहा हो।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें