📁 डिजिटल वसीयत: 2026 की सबसे बड़ी जरूरत
MN Knowledge Hub: आपके डिजिटल साम्राज्य का वारिस कौन?
क्या है डिजिटल वसीयत?
2026 में हम अपनी जिंदगी का 80% हिस्सा इंटरनेट पर बिताते हैं। हमारे पास Cryptocurrency, YouTube Channels, Instagram Memories ETC और जरूरी डाक्यूमेंट्स क्लाउड पर हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर कल आप नहीं रहे, तो इन सबका क्या होगा क्या आपके परिवार के पास इनका एक्सेस होगा, या ये हमेशा के लिए लॉक हो जाएंगे
बड़े प्लेटफॉर्म्स पर Legacy सेटिंग्स
1. Google (Inactive Account Manager)
गूगल आपको एक विकल्प देता है जहाँ आप चुन सकते हैं कि अगर आप 3 या 6 महीने तक लॉग-इन नहीं करते, तो आपका डेटा किसे भेजा जाए।
2. Facebook (Legacy Contact)
फेसबुक पर आप एक Legacy Contact चुन सकते हैं जो आपके जाने के बाद आपके अकाउंट को Memorialize कर सकता है या उसे डिलीट कर सकता है।
3. Apple (Legacy Digital Key)
आईफोन यूजर्स के लिए Apple अब एक स्पेशल की (Key) देता है जिसे आप अपने भरोसेमंद व्यक्ति के साथ शेयर कर सकते हैं।
क्रिप्टो और पासवर्ड का खतरा
बैंक के पैसे तो नॉमिनी को मिल जाते हैं, लेकिन Bitcoin या Ethereum जैसे डिजिटल एसेट्स के पासवर्ड अगर सिर्फ आपके पास हैं, तो वो आपके साथ ही खत्म हो जाएंगे। 2026 में अरबों डॉलर के क्रिप्टो सिर्फ इसलिए गायब हैं क्योंकि उनके मालिक पासवर्ड बताना भूल गए थे।
🛠️ 5-स्टेप गाइड
- लिस्ट बनाएं: अपने सभी सोशल मीडिया, ईमेल और सब्सक्रिप्शन की लिस्ट तैयार करें।
- Password Manager: एक भरोसेमंद पासवर्ड मैनेजर यूज़ करें और उसका 'Master Key' अपने वारिस को बताएं।
- नॉमिनी सेट करें: हर ऐप की सेटिंग में जाकर 'Legacy Contact' जरूर भरें।
- Hard Drive: जरूरी यादें और फोटो एक फिजिकल हार्ड ड्राइव में रखें और उसका बैकअप लें।
- कानूनी वसीयत: अपनी मुख्य वसीयत में डिजिटल एसेट्स का भी जिक्र करें।
"आपकी मेहनत की कमाई और यादें आपके बाद भी सुरक्षित रहनी चाहिए।"
MN Knowledge Hub © 2026
0 टिप्पणियाँ